कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में पुलिस उप अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाली डॉ. पूनम चौहान का आज जन्मदिन है। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्यशैली के चलते उन्होंने पुलिस विभाग में अलग पहचान बनाई है। कानून व्यवस्था को मजबूत रखना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है।

डॉ. पूनम चौहान की पहचान एक ऐसी पुलिस अधिकारी के रूप में है, जो अपराध नियंत्रण के साथ-साथ समस्याओं की जड़ तक पहुंचकर उनका समाधान करने में विश्वास रखती हैं। चाकूबाजी, आपसी रंजिश और मारपीट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ नशे के खिलाफ कार्रवाई को भी वे गंभीरता से लेती हैं।

ऑपरेशन गरुड़ जैसे अभियानों के माध्यम से नशे के कारोबार पर प्रहार करना और युवाओं को नशे से दूर रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका मानना है कि अपराध पर नियंत्रण केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि समाज के सहयोग से ही प्रभावी रूप से संभव है।

महिला पुलिस अधिकारी होने के नाते डॉ. पूनम चौहान की संवेदनशील कार्यशैली भी उनकी खास पहचान है। कोटा के कोचिंग क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं को समझने के लिए उनसे सीधे संवाद पर उनका विशेष जोर रहा था। छात्र-छात्राओं के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने को वे अपनी जिम्मेदारी मानती हैं।

डॉ. पूनम चौहान के व्यक्तित्व में सख्ती के साथ संवेदनशीलता, अनुशासन के साथ सहजता और जिम्मेदारी के साथ मानवीय दृष्टिकोण देखने को मिलता है। यही खूबियां उन्हें एक प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में अलग पहचान देती हैं।

जन्मदिन के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने डॉ. पूनम चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना की। अब डॉक्टर पुनम चौहान का तबादला जयपुर हो गया है।