कोटा । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बुधवार को श्रीभारतेंदु समिति के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में "राजस्थान रचनाकार परिचय कोश" के आवरण पृष्ठ का विमोचन कर पुस्तक की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यकम के संयोजक एवं संचालक रामेश्वर शर्मा रामू भैया ने बताया 500 से अधिक राजस्थान के रचनाकारों के परिचय कोश निर्माण का कार्य राजस्थान के साहित्य जगत में बहुत बड़ा काम हुआ है।

इसे कोटा के दो साहित्यकारों ने किया है। विमोचन अवसर पर करीब एक हजार गणमान्य नागरिक और साहित्यकार उपस्थित रहें।

विमोचन के पश्चात उपस्थित कई साहित्यकारों ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. सिंघल को बधाई दी।

लेखक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने बताया कि पुस्तक के किए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं बाल साहित्यकार डॉ. विकास दवे के शुभकामना संदेश प्राप्त हुए हैं।

परिचय कोश के लेखन का कार्य साहित्यकार डॉ.वैदेही गौतम के साथ संयुक्त रूप से किया गया है। पुस्तक में राजस्थान वासी और प्रवासी रचनाकारों का संभागवार साहित्यिक परिचय दिया गया है।

सोशल मीडिया आदि पर भी जिनके परिचय उपलब्ध होते हैं वे अधूरे होते है। इस पुस्तक में एक ही जगह पूरे परिचय उपलब्ध होंगे।

पुस्तक में करीब 20 साहित्यकारों के अभिमत है। राजस्थान के कीर्ति शेष साहित्यकारों पर श्रद्धांजलि आलेख कोटा के साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही ने लिखा है, जबकि भूमिका विजय जोशी ने लिखी है।

यह पुस्तक राजस्थान के सभी दिवंगत रचनाकारों को समर्पित की गई है।