उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व की वांछित ग्रोथ प्राप्त करने के लिए गत वर्ष की तुलना में सर्कलवार आवश्यक लक्ष्य तय करते हुए योजनाबद्ध रूप से कार्य करेंगे तो अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष के लक्ष्य से तुलना करते हुए अपेक्षित राजस्व अर्जन के लिए 15 से 20 प्रतिशत की वांछित ग्रोथ सुनिश्चित की जानी चाहिए। आबकारी आयुक्त विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने विभागीय समीक्षा वीसी में राजस्व, निरोधात्मक गतिविधियों, बकाया वसूली के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
आबकारी आयुक्त ने वीसी में अक्टूबर माह में 13 अक्टूबर तक राजस्व अर्जन के संबंध मेें जोनवार, जिलेवार समीक्षा करते हुए राजस्व प्रगति में पिछड़ रहे जोन एवं जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए कहा वांछित राजस्व अर्जन के लिए राजस्व के राज्य औसत के समकक्ष आने के लिए सर्कलवार रिव्यू करते हुए अपनी टीम को सजगता से योजनाबद्ध रूप से कार्य के लिए प्रेरित करते हुए अक्टूबर माह के आगामी 15 दिवस के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए वांछित लक्ष्य प्राप्त कर सकंेगे।
वीसी में राजस्व लक्ष्य में पिछड़ रहे कोटा, भरतपुर, उदयपुर एवं बीकानेर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन एवं प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, दौसा, बूंदी, धौलपुर, कोटा आदि जिलों के डीईओ को आवष्यक निर्देष प्रदान किए।प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक चले विषेष निरोधात्मक अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया गया कि जोनवार रेंकिग के तहत बीकानेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इसके बाद भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर एवं कोटा जोन रहे।
अंतिम पायदान पर रहने वाले कोटा एवं जोधपुर के उपायुक्त निरोधक दल को सुधार संबंधी निर्देश दिए। इसी क्रम में निरोधात्मक अभियान के तहत जालोर, पाली, बहरोड़, टोंक, करौली, सीकर, बाड़मेर, नागौर, धौलपुर, चुरू सबसे कमजोर अथवा पिछडे़ रहे।
इस पर संबंधित अधिकारियों को परफाॅर्मेंस सुधार के लिए निर्देशित किया।वीसी में बकाया वसूली की समीक्षा करते हुए अलवर द्वारा 2 सम्पत्ति नीलामी पूर्ण करने की सराहना करते हुए समस्त जिलों को बकाया वसूली के कार्य की गति को बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में विभिन्न जिलों में जब्त वाहनों की नीलामी संबंधी समीक्षा कर अक्टूबर माह के अंत तक वाहनों की नीलामी पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आबकारी आयुक्त श्री मेहता के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की ईपीएफ दलों के पीटी व परेड ड्रील के संबंध में शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे जिसके तहत मासिक पीटी व परेड ड्रील की जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, सहित प्रदेश के समस्त जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी मौजूद रहे।