श्रीगंगानगर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार खुला कारागृह शिविरों में निरूद्व बंदीजन को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, श्री रविन्द्र कुमार, (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री रवि प्रकाश सुथार भी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र मेें संचालित खुला कारागृह शिविर जैतसर, कृषि अनुसंधान केन्द्र, कल्याण भूमि गौशाला, नृसिंहपुरा बिरानी गौशाला के आसपास संचालित विभिन्न उद्योग और प्रतिष्ठानों में सजायाफ्ता बंदीजन को रोजगार के अवसर एंव सुविधा प्रदान करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, श्री हरि शंकर, अधीक्षक, केन्द्रीय कारागृह श्री महावीर प्रसाद मीणा उपस्थित रहे।