GMCH STORIES

वर्ल्ड हेल्थ डे पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

( Read 577 Times)

08 Apr 26
Share |
Print This Page

वर्ल्ड हेल्थ डे पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन


उदयपुर : वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी, उदयपुर में “क्या स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटलीकरण लैंगिक असमानताओं को बढ़ा रहा है?” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेंडर चैंपियन समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना सेल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जो इस वर्ष की थीम “टुगेदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विथ साइंस” पर आधारित था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, समानता एवं लैंगिक असमानताओं से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता में पाँच-पाँच प्रतिभागियों वाली दो टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. दिलीप कुमार एल, डॉ. एल. एन. मीणा, डॉ. अश्विनी खैरकर एवं डॉ. नीलिमा गोयल शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता में भी सक्रिय भागीदारी की, जिसका समन्वयन सामुदायिक चिकित्सा विभाग की डॉ. राज्यलक्ष्मी द्वारा किया गया। अन्य संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
जेंडर चैंपियन समिति का मार्गदर्शन इसके नोडल अधिकारियों डॉ. श्रीनिधि, डॉ. बी. जे. प्रदीप कुमार, डॉ. पूजा सिंह एवं डॉ. अवंतिका गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य प्रिंसिपल डॉ. सुरेश चंद्र गोयल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सरिता कांत द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ हुआ तथा प्रतिभागियों की सराहना की गई। कार्यक्रम की जानकारी एनएसएस  सेल की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवंतिका गुप्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक दीपक तेली द्वारा दी गई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like