GMCH STORIES

GMCH द्वारा डॉक्टरों की टीम के साथ “इमरजेंसी वॉकाथॉन” का सफल आयोजन

( Read 1283 Times)

26 May 26
Share |
Print This Page

GMCH द्वारा डॉक्टरों की टीम के साथ “इमरजेंसी वॉकाथॉन” का सफल आयोजन

आपातकालीन चिकित्सा दिवस के अवसर पर आज प्रातःकाल आयोजित “इमरजेंसी वॉकाथॉन” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इमरजेंसी विभाग के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

वॉकाथॉन के दौरान स्वास्थ्य, फिटनेस एवं त्वरित चिकित्सा सहायता के महत्व को लेकर जागरूकता संदेश दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सकों द्वारा प्रेरणादायक वीडियो बाइट्स भी रिकॉर्ड किए गए।

वीडियो बाइट्स देने वाले चिकित्सकों में डॉ. सविता चौधरी (HOD, इमरजेंसी मेडिसिन), डॉ. चेतन चौधरी (एसोसिएट प्रोफेसर, इमरजेंसी मेडिसिन), डॉ. जितेंद्र जीनगर (HOD, मनोरोग विभाग), डॉ. आशीष शर्मा (HOD, बायोकेमिस्ट्री), डॉ. अरविंद यादव (HOD-फार्मेसी एवं रजिस्ट्रार-GU), डॉ. सलोनी गुप्ता, डॉ. आशीष जाखेटिया (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. शशि रंजन (AP, इमरजेंसी मेडिसिन), डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. भामिनी जाखेटिया (एसोसिएट प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग), डॉ. स्मीत पाटिल, डॉ. गगन ए. पाई एवं डॉ. राहुल रंजन शामिल रहे।

कार्यक्रम में श्री कल्पेश चंद राजबार, हेड मार्केटिंग, भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like