GMCH STORIES

हमे विश्वास है प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिंध भी अन्य अंचलों की तरह जल्द ही हिंद का हिस्सा बनेगा-विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी 

( Read 874 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page
हमे विश्वास है प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिंध भी अन्य अंचलों की तरह जल्द ही हिंद का हिस्सा बनेगा-विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत में सिंधी समाज की जनसंख्या मात्र एक प्रतिशत है किंतु आज देश में टैक्स देने में समाज का योगदान 24 प्रतिशत है।

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को बांसवाड़ा के संत कंवर नगर स्थित नवनिर्मित श्री झूलेलाल मंदिर में भगवान श्री झूलेलाल साईं, हिंगलाज माता, प्रभु श्री राम, संत कंवर राम साहेब के दर्शन किए और आरती कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। सिंधी समाज के अध्यक्ष अनिल मैठानी ने देवनानी का साफा, ओपरणा और सिन्धी टोपी पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे राष्ट्र गान में बंगाल, सिंध, गुजरात, मराठा आदि नाम हमारी अस्मिता के प्रतीक है। हमे विश्वास है  प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सिंध भी अन्य अंचलों की तरह जल्द ही हिंद का हिस्सा बनेगा।

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने
1947 में देश के बंटवारे का दर्द देखा है और उसकी पीड़ा को झेला भी है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के सिंध से भारत में आकर सिंधी समाज ने अपनी ईमानदारी,मेहनत, लगन और पुरुषार्थ से पुनःअपना मुकाम हासिल किया तथा देश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई। देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने कभी मांगने वाला समाज नहीं बल्कि हमेशा अपने पुरुषार्थ के साथ देने वाला समाज बन कर दिखाया है।

इस अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री भवानी जोशी, लाभचंद पटेल, दीपक जोशी, राजेश कटारा सहित कई गणमान्य लोग और समाज के सचिव डॉ हरिश्चंद्र लालवानी, घनश्याम आरतानी, लक्ष्मणदास मैठानी, राजेद्र संतवानी,राजेश रूपचंदानी, दिलीप आसवानी, विजय हरियाणी, अजीत चावला,गोपाल लालवानी, सुनील कालरा, रतन आसवानी,भानूप्रकाश गुरनानी,विनोद खेमनानी, आनंद रूपचंदानी, सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन झूलेलाल सेवा समिति के संयोजक हरेश लखानी द्वारा किया गया।

देवनानी को संत कवर नगर के निवासियों सलोनी चावला, चांदनी लालवानी, कीर्ति मैठानी सहित कई महिलाओं द्वारा प्रस्तुत डम्पिंग यार्ड की समस्या सुनी और इसका समाधान कराने को आश्वस्त किया ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like