GMCH STORIES

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन

( Read 983 Times)

25 May 26
Share |
Print This Page

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन

जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने बांसवाडा प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी माता के दर्शन किये एवं पूजा-अर्चना की। 

स्पीकर श्री देवनानी ने त्रिपुरा सुंदरी माता की पूजा-अर्चना करते हुए देश और  प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि त्रिपुरा सुंदरी धाम श्रद्धा एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

विधानसभाध्यक्ष का मंदिर परिसर में मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like