GMCH STORIES

गीतांजलि डेंटल में राष्ट्रीय यूजी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन

( Read 966 Times)

19 May 26
Share |
Print This Page

गीतांजलि डेंटल में राष्ट्रीय यूजी कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन

उदयपुर। गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विभाग द्वारा इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी (IAOMR) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 15 मई को “ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी : फ्रॉम बेसिक्स टू Brilliance” विषय पर राष्ट्रीय यूजी कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन किया गया।

कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. राकेश कुमार व्यास के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों से आए लगभग 575 अंडरग्रेजुएट बीडीएस विद्यार्थियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. राकेश कुमार व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी दंत चिकित्सा की आधारशिला है, जो रोगों के प्रारंभिक निदान एवं प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं शोध गतिविधियों से जुड़कर ज्ञानवर्धन करने के लिए प्रेरित किया।

गीतांजलि विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन श्री जे. पी. अग्रवाल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय अकादमिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई जानकारी, शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं तथा संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव एवं विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी का क्षेत्र आधुनिक दंत चिकित्सा में तेजी से विकसित हो रहा है तथा विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं अनुसंधान गतिविधियों से निरंतर जुड़ा रहना चाहिए।

कॉन्फ्रेंस में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिनमें इंदौर से डॉ. अजय परिहार, उदयपुर से डॉ. मोहित पाल सिंह तथा रोहतक से डॉ. हरनीत सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत पेपर प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, ग्रे सेल्स क्विज प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, ड्राइंग एवं कैप्शन प्रतियोगिता जैसी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से स्नैप रे फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रुकैया बोहरा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रे सेल्स क्विज प्रतियोगिता में अर्शिया रशीद, धर्मांशु सत्यवना, सूर्यवीर सिंह पंवार एवं सलोनी गुप्ता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अलिफयान हुसैन एवं चित्रा राणावत ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि तिशिता थॉमस, मरियम बांकावाला एवं माहेक खंडेलवाल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में दीप भार्गव, वर्षा सोलंकी, हितांशी दुआ, प्रेक्षा जैन, प्रसुक जैन एवं सम्यक जैन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि अनिशा खेमका, जपनीत कौर बग्गा, मोहम्मद फरीद अगवान, मुस्कान अहमद, प्रतिभा शर्मा एवं स्वाति गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में योगदान हेतु सभी मेंटर्स एवं फैकल्टी सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कॉन्फ्रेंस के आयोजन में डॉ. सिमी थन्काप्पन ने सह-आयोजन अध्यक्ष, डॉ. भुवनेश्वरी बालाजी ने आयोजन सचिव तथा डॉ. हेमंत माथुर ने कोषाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like