GMCH STORIES

जीएमसीएच में “सर्जिकल स्किल्स ट्रेनिंग ऑन व्हील्स”

( Read 1217 Times)

22 May 26
Share |
Print This Page

जीएमसीएच में “सर्जिकल स्किल्स ट्रेनिंग ऑन व्हील्स”


उदयपुर, : गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में जॉनसन एंड जॉनसन मेडटेक के सहयोग से “सर्जिकल स्किल्स ट्रेनिंग ऑन व्हील्स” नामक अत्याधुनिक मोबाइल हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग बस का सफल शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवा सर्जनों एवं पीजी विद्यार्थियों को उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।





कार्यक्रम का उद्घाटन जीएमसीएच की डीन प्रो. (डॉ.) संगीता गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. मधुबाला चौहान (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग) डॉ. संजीव अग्रवाल (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी विभाग) सहित वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. राजकुमारी सांभर (प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग), डॉ. दिव्या चौधरी (एसोसिएट प्रोफेसर, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग) उपस्थित रहे। वहीं जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से श्री जसलीन सिंह, श्री रूपेन्द्र एवं तकनीशियन श्री मुकेश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह अत्याधुनिक मोबाइल स्किल लैब युवा सर्जनों को आधुनिक तकनीक एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन के माध्यम से वास्तविक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाउल एनास्टोमोसिस, लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक स्यूचरिंग, टोटल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (TLH), मायोमेक्टॉमी सहित कई उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

प्रो. (डॉ.) संगीता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा शिक्षा में कौशल आधारित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार की अभिनव पहलें भविष्य के सर्जनों को बेहतर दक्षता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम में शामिल पीजी विद्यार्थियों एवं युवा सर्जनों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आधुनिक सर्जिकल तकनीकों को व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर मिला।

जी एम सी एच में इस प्रकार की ट्रेनिंग समय समय पर निरंतर रूप से आयोजित की जाती हैं ताकि स्टाफ एवं रेजिडेंट डॉक्टर आधुनिक तकनीकों में हर समय श्रेष्ठ रहें।

--


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like