GMCH STORIES

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने के.जी. गट्टानी फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में दी सेवाएं

( Read 631 Times)

08 Jun 26
Share |
Print This Page
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने के.जी. गट्टानी फाउंडेशन के निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में दी सेवाएं

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्व. श्री के.जी. गट्टानी साहब की स्मृति में के.जी. गट्टानी फाउंडेशन एवं गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ओरिएंटल पैलेस शुभाष नगर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में आमजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। शिविर में कार्डियक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय गांधी, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पटेल एवं डॉ. मनीष, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता एवं डॉ. पुनीत, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विश्वास बाहेती एवं डॉ. रितेश, रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. सत्यम भट्ट एवं डॉ. गुंजन , ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शुभम डीडवानिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनामिका शर्मा एवं डॉ. अर्जु गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि मेहता एवं डॉ. संघमित्रा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जीनगर एवं डॉ. अंजली, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कृपा तथा डेंटल विभाग से डॉ. तरुण माली, डॉ. विदि गुप्ता एवं डॉ. पीयूष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में हृदय रोग, जोड़ एवं गठिया रोग, पेट, आंत एवं लिवर रोग, जनरल मेडिसिन, मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग एवं दंत रोग से संबंधित समस्याओं की जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर में 750 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

शिविर में मरीजों को विभिन्न सरकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही चयनित नेत्र रोगियों के ऑपरेशन गीतांजली हॉस्पिटल में निःशुल्क किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. श्रद्धा गट्टानी, प्रबंध निदेशक नितिन गट्टानी एवं शिविर संयोजक आलोक शर्मा तथा रणजीत सिंह की विशेष भूमिका रही।


गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल समाज के विभिन्न वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like