GMCH STORIES

स्पीकर देवनानी वाराणसी दौरे पर

( Read 640 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page

स्पीकर देवनानी वाराणसी दौरे पर

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 
ने श्रीकाशी विश्वनाथ, श्रीकाल भैरव मंदिर और माँ विंध्यवासिनी के किए दर्शन*

*प्रदेश की खुशहाली की कामना की*

जयपुर।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर रहे। देवनानी ने वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री काल भैरव मंदिर और मॉ विंध्यवासिनी में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर श्री देवनानी के साथ वाराणसी के मेयर श्री अशोक तिवारी भी रहे। श्री देवनानी ने कहा कि वाराणसी की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत अनूठी है।

विंध्याचल पहुंचने पर देवनानी का वहां के विधायक रमाकांत मिश्रा ने अभिनंदन किया। देवनानी ने कहा कि काशी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन परंपरा का वैश्विक केंद्र है। यहां का आध्यात्मिक वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम के सुव्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप को देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी श्री देवनानी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like