GMCH STORIES

गीतांजली के लिए सड़क सुरक्षा सबसे पहले: आज गीतांजली ऑडिटोरियम में होगा रोड सेफ्टी प्रोग्राम, 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो' होंगे सम्मानित

( Read 1261 Times)

22 Jul 26
Share |
Print This Page

गीतांजली के लिए सड़क सुरक्षा सबसे पहले: आज गीतांजली ऑडिटोरियम में होगा रोड सेफ्टी प्रोग्राम, 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो' होंगे सम्मानित

उदयपुर। गीतांजली हॉस्पिटल, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज, 23 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 10:00 बजे गीतांजली ऑडिटोरियम में 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान' समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 'एक भारत, सेफ भारत' थीम पर आधारित कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़क सुरक्षा जनजागरूकता मिशन का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य देशभर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित यातायात के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
गीतांजली हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना, दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए लोगों को प्रेरित करना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राहवीर योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाला 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान' रहेगा। इसके तहत उन व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों को बिना समय गंवाए तत्काल सहायता प्रदान कर उनके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कल्पेश चंद राजबर ने बताया कि गीतांजली हॉस्पिटल, एक प्रमुख ट्रॉमा सेंटर होने के नाते, समय-समय पर सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना, दुर्घटना के समय गोल्डन ऑवर में त्वरित सहायता के महत्व को समझाना तथा अधिक से अधिक लोगों को जीवनरक्षक प्रयासों के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के महत्व पर विशेष संदेश देंगे। आयोजन के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने तथा दुर्घटना


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like