GMCH STORIES

गीतांजली हॉस्पिटल - सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन

( Read 979 Times)

15 Jul 26
Share |
Print This Page
गीतांजली हॉस्पिटल - सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन


उदयपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान इस वर्ष भी गीतांजली हॉस्पिटल, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 23 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे गीतांजली ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन ज्ञानदेव विश्वकर्मा (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, आरटीओ), कल्पेश चंद राजबर (हेड ऑफ मार्केटिंग, गीतांजली हॉस्पिटल), नारायण चौधरी (डायरेक्टर, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट) एवं प्रीति पामेचा (सचिव, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट) द्वारा किया गया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राहवीर योजना के अंतर्गत "रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान" रहेगा। इस सम्मान के माध्यम से उन व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्तियों की गंभीर स्थिति को समझते हुए बिना समय गंवाए तत्काल सहायता प्रदान की और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस सम्मान के लिए एम्बुलेंस चालक, पुलिसकर्मी, चिकित्सक, रक्तदाता, नर्सिंग ऑफिसर, सामाजिक संगठन एवं अन्य सेवाभावी नागरिकों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
गीतांजली हॉस्पिटल, एक प्रमुख ट्रॉमा सेंटर होने के नाते, समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इन आयोजनों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना, दुर्घटना के समय त्वरित सहायता के महत्व को समझाना तथा अधिक से अधिक लोगों को जीवन बचाने वाले प्रयासों के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के दौरान उदयपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, सुरक्षित यातायात व्यवस्था और इसके महत्व पर विशेष संदेश दिया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए लोगों को आगे आने हेतु प्रेरित करना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like