GMCH STORIES

GMCH में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

( Read 942 Times)

15 Jun 26
Share |
Print This Page

GMCH  में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर द्वारा विश्व रक्तदान दिवस 2026 के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित करने तथा रक्तदाताओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों का सम्मान कर मानव सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डीन डॉ. संगीता गुप्ता, सीईओ श्री ऋषि कपूर, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह, सी एफ ओ रोशन जैन, एचआर हेड डॉ. राजीव पंड्या तथा एच ओ डी पैथोलॉजी डॉ. गीता मुखिया उपस्थित रहें। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रविन्द्र पाल सिंह (कप्पू जी), कमलेश आचार्य, गोपाल विजयवर्गीय, प्रह्लाद जणवा, मुकेश जणवा, मुकेश शर्मा, इस्लाम मोहम्मद शेख, महेश साहू, देवेन्द्र जी, प्रद्युम्न सिंह, कपिल शर्मा, रोहित जोशी, राकेश जी सहित अनेक रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में ब्लड सेंटर की प्रभारी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा अवचार, ब्लड बैंक सुपरवाइजर सुरेन्द्र सिंह, तकनीकी स्टाफ सुनील रजक, इन्द्रजीत शर्मा एवं समस्त ब्लड सेंटर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूजा तंवर द्वारा किया गया।

ब्लड सेंटर की ओर से बताया गया कि सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विश्व रक्तदान दिवस ऐसे सभी रक्तवीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर अनगिनत लोगों को जीवनदान देने में सहयोग करते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत 75 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया। रक्तदाताओं के उत्साहपूर्ण सहयोग ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ मानव सेवा के इस पुनीत कार्य को नई ऊर्जा प्रदान की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like