GMCH STORIES

राजस्थान विधान सभा अमृत उत्सव समारोह का पहला कार्यक्रम 15 जुलाई को

( Read 1298 Times)

13 Jul 26
Share |
Print This Page
राजस्थान विधान सभा अमृत उत्सव समारोह का पहला कार्यक्रम 15 जुलाई को

जयपुर। बुधवार 15 जुलाई को राजस्थान विधानसभा के गठन के 75वें वर्ष को उत्साह उमंग और गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। 

विधान सभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि विधान सभा अमृत उत्सव समारोह के चार बड़े कार्यक्रमों के तहत पहला कार्यक्रम 15 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है जिसका 

जिसका उ‌द्घाटन लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला करेंगे  और समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन होंगे।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा होंगे समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगें ।

विधान सभा में पहली बार विधायी गौरव यात्रा-एक छत के नीचे वर्तमान और पूर्व विधायकों का अनूठा समागम होगा*

स्पीकर देवनानी ने बताया कि अमृत उत्सव के इस पहले कार्यक्रम के लिए विधानसभा में जोरशोर से तैयारियाँ की जा रही है तथा 

पूर्व विधायकों के जयपुर प्रवास के दौरान आतिथ्य सत्कार के पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं ।इस कार्यक्रम में विधान सभा के वर्तमान और पूर्व विधायक के साथ ही  राजस्थान से निर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम अनूठा अद्भुत और ऐतिहासिक होगा क्यो की विधानसभा के सदन में एक ही छत के नीचे एक साथ सभी जन प्रतिनिधियों का समागम होगा।

स्पीकर देवनानी ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ 15 जुलाई बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से होगा। l समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। समारोह में 100 वर्ष आयु के पूर्व विधायक पण्डित रामकिशन सहित अनेक पूर्व विधायकगण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विधान सभा के अमृत काल के इस अद्भुत संगम के दौरान मध्यान्ह में आयोजित होने वाले दो सत्रों में विधानसभा द्वारा पिछले 75  वर्षों में पारित हुए महत्वपूर्ण कानूनों पर चर्चा रखी गई है । इन सत्रों में सोलह पूर्व एवं वर्तमान अनुभवी विधायकगण 24 कानूनों पर चर्चा करेंगे।

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का अमृत महोत्सव लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायी उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प का उत्सव है। यह आयोजन अतीत के अनुभवों, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा। यह आयोजन भारतीय संसदीय लोकतंत्र का गौरवशाली उत्सव होगा, जिसमें अनुभव, परंपरा, नवाचार, महिला शक्ति, युवा ऊर्जा और जनविश्वास का अद्भुत समन्वय दिखाई देगा।

*विधानसभा की कार्यवाही का होगा सजीव प्रसारण* 

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने बताया कि अमृत महोत्सव के इस प्रथम कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like