GMCH STORIES

स्पीकर वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

( Read 1348 Times)

13 Jul 26
Share |
Print This Page
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के स्वास्थ्य की ली जानकारी

जयपुर। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा की पूर्व अध्यक्ष 96 वर्षीय सुमित्रा सिंह के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा स्वास्थ्य की जानकारी ली।

देवनानी ने उन्हें 15 जुलाई को राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले विधायी समागम कार्यक्रम की जानकारी दी और उसमें सहभागिता के लिए अनुरोध किया। सुमित्रा सिंह ने इस ऐतिहासिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

देवनानी ने कहा कि विधानसभा का अमृत महोत्सव लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय गरिमा और जनप्रतिनिधियों के योगदान को स्मरण एवं सम्मान देने का अवसर है। इस क्रम में पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like