GMCH STORIES

रोटरी एलीट उदयपुर में नई कमानः रमेश मोदी बने अध्यक्ष, अनिता जैन संभालेंगी सचिव पद

( Read 374 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page
रोटरी एलीट उदयपुर में नई कमानः रमेश मोदी बने अध्यक्ष, अनिता जैन संभालेंगी सचिव पद


उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ रोटेरियन रमेश मोदी को अध्यक्ष एवं अनिता जैन को सचिव निर्वाचित किया गया। यह चयन सर्वसम्मति से हुआ, जो क्लब में एकजुटता और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।




नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।

 

 

बैठक में क्लब के वरिष्ठ रोटेरियंस सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने रमेश मोदी एवं अनिता जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में क्लब के सेवा कार्यों को नई गति मिलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई टीम के मार्गदर्शन में क्लब सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like