GMCH STORIES

साध्वी श्री विद्युत प्रभा श्रीजी के चातुर्मास प्रवेश को भव्य बनाने की तैयारियां तेज, दादावाड़ी में हुई वृहद बैठक

( Read 388 Times)

10 Jun 26
Share |
Print This Page


उदयपुर। आगामी चातुर्मास 2026 के अंतर्गत परम पूज्य विदुषी रत्नसुता साध्वी श्री विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. एवं ठाणा-4 के चातुर्मास प्रवेश को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से दादावाड़ी में एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष राज लोढ़ा की अध्यक्षता एवं चातुर्मास के मुख्य संयोजक गजेन्द्र भंसाली की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में चातुर्मास प्रवेश वरघोड़े को भव्यातिभव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रवेश शोभायात्रा में आकर्षक वेशभूषा के साथ दो बैंड, एक म्यूजिकल बैंड तथा विशेष जेल बैंड शामिल रहेगा। इसके अतिरिक्त दो कच्छी घोड़ियां भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी।
चातुर्मास प्रवेश मार्ग पर कुल 21 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जिनमें 4 भव्य मुख्य द्वार एवं 17 छोटे स्वागत द्वार शामिल होंगे। मुख्य स्वागत द्वारों का सौजन्य राज लोढ़ा परिवार, गजेन्द्र भंसाली परिवार एवं विनीता-किशोर कोठारी परिवार द्वारा रहेगा। वहीं छोटे स्वागत द्वारों के लिए अशोक नागोरी, भंवर दोशी, मनोहर बाफना, गजेन्द्र चौधरी, डॉ. बी.एल. दलाल, इन्द्रसिंह सुराणा, माया सिरोया, वंदना गन्ना सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहयोग की घोषणा की। अन्य इच्छुक दानदाताओं से भी पेढ़ी कार्यालय में संपर्क करने का आग्रह किया गया।
बैठक में विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। यातायात व्यवस्था, रंगोली एवं मार्ग सज्जा की जिम्मेदारी अशोक लोढ़ा को सौंपी गई। शोभायात्रा के लिए पुरुषों एवं महिलाओं के साफा (ड्रेस कोड) की व्यवस्था का दायित्व रंजन करणपुरिया को दिया गया। माइक एवं उद्घोषणा व्यवस्था हेतु विशेष ठेला गाड़ी की व्यवस्था रहेगी, जिसमें अनिल एवं महिला मंडल की सदस्याएं धार्मिक नारों एवं गीतों का गायन करेंगी।
प्रचार-प्रसार, बैनर एवं होर्डिंग्स की जिम्मेदारी हरिसिंह लोढ़ा को सौंपी गई, जबकि प्रसाद वितरण व्यवस्था में शरदजी सहयोग करेंगे। स्कूटर रैली के संयोजन का दायित्व रवि मुर्डिया एवं प्रकाश कोठारी निभाएंगे। उदयपुर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को आमंत्रित करने के लिए सुभाष महात्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
ट्रस्ट मंडल की ओर से राजस्थान सरकार के जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के कुलपति, उद्योगपति डागा साहब तथा पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया को भी विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। दोनों सभागारों की सजावट एवं मंच व्यवस्था का दायित्व केयूपी एवं केएमपी टीम को सौंपा गया है।
बैठक में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में संकल्प व्यक्त किया कि साध्वी प्रमुखा श्री विद्युत प्रभा श्रीजी म.सा. का चातुर्मास प्रवेश उदयपुर के इतिहास में यादगार एवं श्रेष्ठतम स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में भंवर दोशी, डॉ. मुर्डिया, नरेश लोढ़ा, गजेन्द्र चौधरी, गौरव कोठारी, ललित लोढ़ा, राकेश लोढ़ा, डी.के. जैन, मनोहर बाफना, विनीता कोठारी, माया सिरोया, वंदना गन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like