GMCH STORIES

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री सुश्री निवेदिता दीदी का बांसवाड़ा दौरा,

( Read 568 Times)

20 Dec 25
Share |
Print This Page
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री सुश्री निवेदिता दीदी का बांसवाड़ा दौरा,

बाँसवाड़ा, /जगविख्यात विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विश्वविख्यात चिन्तक पद्मश्री सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे 3 दिवसीय प्रवास पर 21 दिसम्बर, रविवार रात बांसवाड़ा आएंगी। उनके साथ प्रान्त संचालक शकुन्तला दीदी, भगवान भैया, संगीता दीदी और सुश्री शीतल दीदी आदि प्रतिनिधि साथ रहेंगे। जिले में उनके विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रविवार रात श्री पीताम्बरा आश्रम में स्वागत अभिनन्दन

पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे 21 दिसम्बर, रविवार को रात 7 बजे बांसवाड़ा आएंगी। यहां श्री वनेश्वर महादेव मन्दिर के पास गायत्री मण्डल बांसवाड़ा द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में विभिन्न समाजों, संस्थाओं एवं गणमान्य श्रेष्ठीजनों की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा। इसके उपरान्त श्री बड़ा रामद्वारा पहुंचकर वे रात्रि विश्राम करेंगी।

सोमवार को दर्शन एवं घोटिया आम्बा में कार्यक्रम

पद्मश्री सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिडे का 22 दिसम्बर, सोमवार को प्रातः 9 बजे न्यू लुक स्कूल परिसर मन्दिर में दर्शन, प्रातः 9.30 बजे गोवर्धन गौशाला में दर्शन-पूजा, प्रातः 10 बजे त्रिपुरा सुन्दरी देवी तीर्थ पहुंचकर दर्शन और इसके मध्याह्न 12 बजे बजे घोटिया आम्बा धाम में भगत और संत महात्माओं के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित है।

शाम को अंकुर स्कूल में विमर्श, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन

सोमवार, शाम 6 बजे रतलाम रोड स्थित अंकुर स्कूल में आयोजित विमर्श कार्यक्रम एवं प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में भाग लेंगी। इस विमर्श में पद्मश्री सुश्री निवेदिता दीदी ‘यह समाज मेरा अपना है’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन प्रदान करेंगी।

मंगलवार को बड़ा डूंगरा में चिन्तन बैठक

23 दिसम्बर, मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे बांसवाड़ा से प्रस्थान कर बड़ा डूंगरा स्थित शान्ति कुटी, पहुंचेंगी, जहां मध्याह्न 11 बजे अपराह्न 3 बजे तक आनन्दलय आचार्यों के साथ ‘‘आनन्दलय में आचार्यों की भूमिका’’ विषयक चिन्तन बैठक में हिस्सा लेंगी। इसमें आचार्यों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मंगलवार शाम 4 बजे वे उदयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like