GMCH STORIES

गुरु शिक्षा का प्रणेता , गरीब दुरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाए:- पूंजी लाल भाजपा जिलाध्यक्ष

( Read 494 Times)

20 Apr 26
Share |
Print This Page

गुरु शिक्षा का प्रणेता , गरीब दुरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख जगाए:- पूंजी लाल भाजपा जिलाध्यक्ष

बांसवाड़ा | जनजाति टी एस पी परिक्षेत्र के सबसे बड़े शैक्षिक उपखण्ड घाटोल इकाई के शिक्षा अधिकारियों के दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजी लाल जी के मुख्य आतिथ्य, 
शिक्षाविद सीबीईओ केशव चन्द्र बामणिया की अध्यक्षता, एसीबीईओ विक्रम सिंह चंद्रावत, वरिष्ठ प्रधानाचार्य वीरेंद्र दोसी , नीतेश वैष्णव,हेमन्त कुमार भावसार, जिनेन्द्र जैन,जगदीश सागवाड़िया के विशिष्ठ आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ।
वाक्पीठ संगोष्ठी के प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजा विधान माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजी लाल जी ने शिक्षा अधिकारीयो को गीता भागवत से प्रेरणा लेकर विद्यालय में ग़रीब जनजाति सहित सभी वर्गों के बच्चों को बिना भेदभाव के छात्र कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए विद्यार्थियो को आधुनिक तकनीकी व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया।

उन्होंने सभी शिक्षा अधिकारियों से आव्हान किया कि वे बालिका शिक्षा पर ध्यान देंते हुए कल्याण कारी योजनाओं से लाभान्वित करने में कोई कोर कसर नहीं रखें उन्होंने बालिका शौचालय मूत्रालय निर्माण,ओर कक्षा कक्ष निर्माण के प्रस्ताव ओर जर्जर शाला भवनो के मरम्मत प्रस्ताव शीघ्र ही उपखण्ड,जिला प्रशासन को देने का आग्रह किया ताकि अधिकाधिक स्कूलों को बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने घाटोल उपखण्ड सहित बांसवाड़ा जिले के श्रेष्ठ गुणवत्ता युक्त शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर सीबीईओ केशव चन्द्र बामणिया सहित सभी को बधाई दी।ओर कहा कि आपने बहुत मेहनत से अपना काम कर दिया अब हमारी बारी है में शिक्षकों की हर पीड़ा में सहभागी होकर समाधान में मदद करूंगा।

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केशव चन्द्र बामणिया ने जिले के सबसे बड़े शैक्षिक उपखण्ड घाटोल में रिक्त पदों के बावजूद परीक्षा परिणाम गुणवत्ता युक्त होकर वृद्धि करने पर प्रसन्नता जताई ओर शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टियां, नियमित प्रार्थना सभा में उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय में पूरे समय ठहर कर शैक्षणिक वातावरण निर्माण बेहतर करने,पालनहार आपकी बेटी योजना निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें गणवेश साईकिल ट्रान्सफर बाउचर छात्रवृत्तियां प्रोत्साहन राशियो सहित विभिन्न छात्र कल्याणकारी योजनाओं द्वारा अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर श्रीमति शीतल पंड्या ने अनुपयोगी सामग्री के खारिजीकरण करने विभिन्न प्रपत्र भरने पर वार्ता दी। 

ओर विवेक जोशी ने यू डाइस पर आने वाली समस्याओं पर सारगर्भित वार्ता प्रस्तुत की है वहीं शिक्षा अधिकारी अरुण व्यास ने राजस्थान भर में मध्यान दोपहर भोजन योजना के नवीन बर्तन खरीदने हेतु बजट आवंटन चुनिंदा विद्यालय को किए जाने पर चिन्ता प्रगट करते हुए सभी विद्यालय चाहे प्राथमिक स्कूल हो याफ़िर राउमावि सभी को एक समान बजट आवंटन कराए जाने की मांग की ।

व्यास ने बताया कि जिले का सबसे बड़ा उपखण्ड घाटोल होने के बावजूद सुविधाओं, संसाधनों में पिछड़ा हुआ है 
चाहे बालिका छात्रावास हो याफ़िर स्टेडियम निर्माण घाटोल की अनदेखी उचित नहीं है।
उन्होंने जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के फार्मूले पर बल देते हुए कहा कि एन एस एस, एन सी सी, ईको क्लब, व्यावसायिक शिक्षा, पीएम श्री विद्यालय,विवेकानंद मॉडल स्कूल राउमावि सहित सरकारी स्कूलों में बज़ट आवंटन में भेदभाव न्यायोचित नहीं होगा।

इस अवसर पर वाक्पीठ संगोष्ठी को आशीष पंड्या, मनोज मीणा, वीरेंद्र दोसी, नीतेश वैष्णव हेमन्त भावसार,आशीर्वाद जोशी सहित दो दर्जन वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like