GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में  बगलामुखी जयन्ती महोत्सव की धूम

( Read 495 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page
श्री पीताम्बरा आश्रम में  बगलामुखी जयन्ती महोत्सव की धूम

बाँसवाड़ा / श्री पीताम्बरा आश्रम में गायत्री मण्डल के तत्वावधान में आयोजित बगलामुखी जयन्ती महोत्सव शुक्रवार देर रात पीताम्बरा भजन उत्सव के साथ सम्पन्न हुआ।

महोत्सव के अन्तर्गत जाने-माने कर्मकाण्डी पं. राकेश शुक्ला के आचार्यत्व में साधकों एवं साधिकाओं द्वारा बगलामुखी अष्टोत्तरशत एवं सहस्रनाम, मालामंत्र, बगला मंत्रों आदि से बगलामुखी यज्ञ एवं पीत पुष्पों से यंत्रार्चन सहित सामूहिक रूप से विभिन्न अनुष्ठान किए गए।

देवी अर्चन, यज्ञ विधान तथा विभिन्न महत्त्वपूर्ण अनुष्ठानों में गायत्री मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, पवन पाठक, मनोहर एच. जोशी, पं. जय रणा, पं. मधुसूदन व्यास, राजेन्द्रप्रसाद द्विवेदी, चन्द्रशेखर जोशी, विपीन चौबीसा, सूर्यकरण सोनी, विनोद चौबीसा, सौरभ रावल आदि ने आहुतियां दीं।

यज्ञ पूर्णाहुति गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता ने दी। इसके उपरान्त बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं एवं पीताम्बरा साधक-साधिकाओं की उपस्थिति में महाआरती एवं पुष्पान्जलि विधान बगलामुखी उपासक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की उप निदेशक श्रीमती कल्पना डिण्डोर ने पूर्ण किया।

बगलामुखी दीपदान

श्री पीताम्बरा आश्रम परिसर में देवी बगलामुखी के चित्रपट एवं मण्डप के समक्ष आश्रम की साधिकाओं ने दीप श्रृंखलाएं सजायी तथा बगलामुखी देवी की आराधना की।

पीताम्बरा वन्दना कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान् प्रसिद्ध कथावाचक एवं भजन गायक तेजू महाराज (रतलाम) के सान्निध्य में सामूहिक पीताम्बरा वन्दना कार्यक्रम हुआ। इसमें गायत्री मण्डल के संरक्षक पं. नरहरिकान्त रेवाशंकर भट्ट, सचिव विनोद शुक्ल, कोषाध्यक्ष अनन्त जोशी, चन्द्रेश व्यास, पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा), पं. मनोज नरहरि भट्ट, हरीश आचार्य, जयेश सोनी, वार्तिक जोशी, मनीष पुरोहित, महेन्द्र आचार्य, प्रदीप सोनी, सुरेश पण्ड्या, जयप्रकाश याज्ञिक, राजेन्द्र प्रसाद ठाकोर, भंवर गर्ग ‘मधुकर’, अंकित आचार्य, मनीष भोई आदि ने हिस्सा लिया।

भजन उत्सव

श्री पीताम्बरा आश्रम में बगलामुखी जयन्ती महोत्सव शुक्रवार देर रात भजन उत्सव के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें श्री पीताम्बरा आश्रम की साधिकाओं श्रीमती कल्पना डिण्डोर, सरोज जोशी, आशा जोशी, मंजुला शुक्ला, मुक्ता चौबीसा, रुचि रावल, रीना चौबीसा, पुष्पा व्यास, रिया जोशी, प्रज्ञा जोशी, चेतना आचार्य, कामिनी सोनी आदि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like