GMCH STORIES

सफलता की 'ऊँची उड़ान': विद्या भवन के 5 ग्रामीण प्रतिभाओं ने JEE Main, 2026 में रचा इतिहास

( Read 981 Times)

18 Feb 26
Share |
Print This Page

सफलता की 'ऊँची उड़ान': विद्या भवन के 5 ग्रामीण प्रतिभाओं ने JEE Main, 2026 में रचा इतिहास

विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के 5 प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और Resonance के तकनीकी मार्गदर्शन के दम पर JEE Main 2026 (प्रथम सत्र) में 95+ परसेंटाइल हासिल कर अपने सपनों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

ये सभी छात्र हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रायोजित 'ऊँची उड़ान' कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसकी शुरुआत 2017 में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा तकनीकी पार्टनर रेसोनेन्स एंव हॉस्ट पार्टनर विद्या भवन के साथ शिक्षा के नवाचार के रुप में हुई । इसका उद्देश्य राजकीय विद्यालयो मे पढ़ने वाले उन मेधावी छात्रो को आगे लाना है जो उचित मार्गदर्शन और संसाधनो के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसके तहत कंपनी के कार्यक्षेत्र के 6 जिलो से उदयपुर ,राजसमंद, चितौड़, भीलवाड़ा, अजमेर ,उतराखण्ड के पंतनगर से मेधावी छात्र जिनके न्युन्तम प्राप्तांक प्रतिशतता के मापदण्ड के आधार पर छात्रो का चयन कर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है ,उसके पश्चात
उनमें से चयनित छात्रो को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठीत इंजीनियरिंग संस्थानो में प्रवेश के लिए जेइइ की तैयारी रेसोनेन्स संस्थान के अनुभवी अध्यापको द्वारा करवायी जाती हैं। ऊंची उड़ान में कक्षा 9 से 12 तक 152 छात्र वर्तमान में विद्या भवन सीनीयर सेकण्डरी विद्यालय में अध्ययन कर रहै हैं, यह प्रोग्राम पूर्णत आवासीय है। कक्षा 9 से छात्रो को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाती है। शैक्षिक सत्र 2025-26 मे जिंक की सभी इकाइयों के ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमे 1300 से अधिक छात्रो ने भाग लिया उनमें से 40 छात्रो का चयन किया गया जो अभी कक्षा 9 मे अध्ययनरत है। अभी तक कुल 150 छात्रो का चयन देश के प्रतिष्ठीत इंजिनियरिंग सस्थानो में हुआ है।

इस वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सितारे निम्नलिखित हैं-
अशोक पटेल 99.23 Percentile
सोयब अली मंसूरी 98.84 Percentile
आदित्य सोनी 96.80 Percentile
प्रखर राज सिंह चारण 96.48 Percentile
खुशी कुंवर देवरा 95.52 Percentile


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like