GMCH STORIES

पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प

( Read 822 Times)

16 Feb 26
Share |
Print This Page
पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प

उदयपुर : पिम्स सिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एवं सॉलिटेयर के सह-प्रायोजन से सम्पन्न हो रहे पिम्स मेवाड़ कप के चौथे संस्करण का आयोजन  17 से 24 फरवरी तक फ़ील्ड क्लब में किया जाएगा। प्रतियोगिता की ट्रॉफी का विधिवत अनावरण आज सॉलिटेयर बैंक्वेट एंड गार्डन में सम्पन्न हुआ।
ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा के चेयरमैन एवं सीईओ आशीष अग्रवाल, पिम्स सिटी हॉस्पिटल के सीईओ  नमन अग्रवाल,  मिराज ग्रुप के विकास पुरोहित, (नेशनल पब्लिसिटी कन्वीनर), राउंड टेबल इंडिया के शशांक सिंघवी तथा सीआईडी के  हिमांशु सिंह राजावत  की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पिम्स सिटी हॉस्पिटल के सीईओ  नमन अग्रवाल ने बताया कि  टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 फरवरी को प्रातः माननीय पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के करकमलों द्वारा किया जाएगा। 17 फरवरी से प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे तथा 24 फरवरी को ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें पिम्स यूनाइटेड, क्रॉस रोड्स, मेवाड़ टूरिज्म क्लब, जीसीए कोल्ट्स, आदित्यम रियल स्टेट, दिल्ली चैलेंजर्स, उदयपुर लेकसिटी वॉरियर्स एवं बालाजी कंस्ट्रक्शन्स टीमें ग्रुप ‘ए’ एवं ग्रुप ‘बी’ प्रारूप में भाग लेंगी।  इस टूर्नामेंट में 40 से अधिक आईपीएल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतिस्पर्धा तक सीमित न होकर एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश से भी जुड़ा है। इस वर्ष टूर्नामेंट की थीम “Bowl Out Cancer” (कैंसर उन्मूलन का संकल्प) रखी गई है। विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 2 करोड़ लोग कैंसर से प्रभावित होते हैं। चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार समय पर जांच एवं उचित निदान से इस रोग पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।  
इस पहल के प्रेरक नमन अग्रवाल ने कहा कि खेल समाज को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अवगत बताया कि लीला फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आगामी वर्षों में निःशुल्क कैंसर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने की व्यापक योजना पर कार्य किया जा रहा है। उनका उद्देश्य खेल के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाते हुए समाजहित में ठोस पहल करना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like