GMCH STORIES

उपमुख्यमंत्री से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एंव होटल संगठनों ने शिष्टाचार भेंट

( Read 850 Times)

15 Feb 26
Share |
Print This Page

उपमुख्यमंत्री से होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एंव होटल संगठनों ने शिष्टाचार भेंट

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि भेंट के दौरान सभी संस्थाओं द्वारा यह अनुरोध किया गया कि बजट होटलों के लिए एक विशेष नियमितीकरण अधिनियम वर्तमान विधानसभा सत्र में लाया जाए, जो गुजरात अनधिकृत विकास नियमितीकरण अधिनियम, 2022 एवं केरल सरकार भूमि आवंटन (उल्लंघन नियमितीकरण) नियम, 2025 की तर्ज़ पर आधारित हो।
इस प्रस्ताव का उद्देश्य राज्य के वास्तविक एवं संचालनरत बजट होटलों को राहत प्रदान करना, उन्हें औपचारिक व्यवस्था में सम्मिलित करना, अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाना तथा राजस्थान के आतिथ्य क्षेत्र में Ease of Doing Business को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर हमारे संगठन के सदस्य एवं प्रसिद्ध शेफ श्री समीर गुप्ता की नवीन पुस्तक का विधिवत विमोचन भी संपन्न हुआ, जो सभी के लिए गर्व का विषय रहा।
साथ ही होटल फेडरेशन द्वारा उदयपुर में होटल अनुज्ञा नवीनीकरण प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु उपमुख्यमंत्री द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में हुसैन ख़ान (अध्यक्ष, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एवं संरक्षक, HAOJ), विपुल मैनी (सचिव, होटल एसोसिएशन ऑफ़ जयपुर) तथा रणविजय सिंह राठौड़ (सचिव, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान) उपस्थित रहे।
राजस्थान का आतिथ्य जगत राज्य सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक एवं प्रगतिशील निर्णय की आशा करता है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like