फिरोजपुर। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अपनी विशेष तीर्थयात्रा ट्रेन दक्षिण भारत यात्रा का शुभारंभ करने की घोषणा की है। यह विशेष पर्यटक ट्रेन आगामी 24 अप्रैल 2026 को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी।
यह सुविचारित रेल यात्रा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दक्षिण भारत के प्रमुख एवं पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन का सुरक्षित, आरामदायक एवं सर्वसमावेशी अवसर प्रदान करेगी।
बोर्डिंग स्टेशन
यात्री निम्न स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं फिरोजपुर, बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी।
दर्शनीय स्थल
दक्षिण भारत यात्रा के अंतर्गत निम्नलिखित प्रमुख तीर्थ एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगाए जिसके तहत तिरुपति भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन, रामेश्वरम श्री रामनाथ स्वामी मंदिर दर्शन, मदुरै मीनाक्षी अम्मन मंदिर दर्शन, कन्याकुमारी भारत के दक्षिणी छोर पर स्थानीय दर्शनीय स्थल मार्कापुर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन शामिल है।
यात्रा तिथि प्रस्थान तिथिः 24 अप्रैल 2026
पैकेज में शामिल सुविधाओं के तहत भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन द्वारा 3 एसी (इकोनॉमी) श्रेणी में रेल यात्राए चयनित श्रेणी के अनुसार रात्रि विश्राम, वॉश एवं चेंज सुविधा तथा परिवहन व्यवस्था। स्टैंडर्ड श्रेणी, बजट होटलों में नॉन-एसी कमरे, मल्टी-शेयरिंग आधार पर नॉन-एसी कमरों में वॉश एवं चेंज सुविधा नॉन-एसी बसों द्वारा परिवहन। कंफर्ट श्रेणी के तहत बजट होटलों में एसी कमरे, एसी कमरों में वॉश एवं चेंज सुविधाए एसी बसों द्वारा परिवहन।
अन्य सुविधाएं। ट्रेन यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन, यात्रा के दौरान बाहरी स्टेशनों पर उत्तम गुणवत्ता वाले रेस्टोरेंट, होटलए बैंक्वेट, पैक्ड मील के माध्यम से शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा सभी ट्रांसफर एवं दर्शनीय स्थल भ्रमण, यात्रियों के लिए यात्रा बीमा, ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था तथा सभी लागू कर। यह पैकेज यात्रियों को सुरक्षित, किफायती एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। आईआरसीटीसी द्वारा खानपान, आवास, परिवहन एवं ऑन बोर्ड सहायता सहित समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों के माध्यम से आईआरसीटीसी देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों तक सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।