GMCH STORIES

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को ‘बिग एजुकेटर पुरस्कार’

( Read 391 Times)

28 Feb 26
Share |
Print This Page

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को ‘बिग एजुकेटर पुरस्कार’

उदयपुर |  शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने ‘बिग एजुकेटर पुरस्कार’ प्राप्त किया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 92-7 BIG FM द्वारा सर पद्मपत सिंघानिया यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित भव्य समारोह में श्री कुलदीप शर्मा, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, उदयपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एवं सेक्रेटरी, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) उदयपुर तथा विश्वविद्यालय के डिप्टी डीन (इंजीनियरिंग) डॉ. नवीन अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

विद्यालय के लिए यह उपलब्धि उदयपुर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की दूरदर्शी सोच और प्रेरणादायी नेतृत्व का परिणाम है, जिनके मार्गदर्शन में संस्था शिक्षा में उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

अवार्ड प्राप्ति पर मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने कहा ‘यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। एक शिक्षक और प्रशासक के रूप में मेरा सदैव प्रयास रहा है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करे।’

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उदयपुर के शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like