GMCH STORIES

डीपीएस, उदयपुर ने हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया 20वाँ स्थापना दिवस

( Read 984 Times)

25 Apr 26
Share |
Print This Page

डीपीएस, उदयपुर ने हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया 20वाँ स्थापना दिवस

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर का 20वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ एक भव्य समारोह के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल एवं प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती आशिता अग्रवाल के आगमन पर प्राचार्य संजय नरवरिया ने स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व ईश वंदना से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पाश्चात्य समूह नृत्य, अंग्रेजी समूह गान, शास्त्रीय नृत्य, हिंदी समूह गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में शत- प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्रीमती आशिता अग्रवाल  ने कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का दिन है क्योंकि जब से इस विद्या के मंदिर का शुभारंभ हुआ है, यह सतत प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए प्राचार्य संजय नरवरिया ने कहा कि यह संस्था छात्रों को श्रेष्ठ अकादमिक वातावरण प्रदान करने के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करती है और एक बालक को ऐसा प्रशिक्षण प्रदान करती है कि वह इस दुनिया में अपनी एक सुरक्षित जगह बनाने में सक्षम होता है। इसी कारण यहाँ से उत्तीर्ण छात्र देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।
विद्यार्थियों द्वारा डीपीएस स्कूल गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात राष्ट्र गान की प्रस्तुति से कार्यक्रम का समापन हुआ। उपप्राचार्य श्री राजेश धाभाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रतिवर्ष की भाँति कैंब्रिज के नौनिहालों ने प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री गरिमा कस्तूरी ने किया।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like