GMCH STORIES

कुलदीप आमेरिया ने लॉ में पीएचडी हासिल की

( Read 855 Times)

27 Apr 26
Share |
Print This Page

कुलदीप आमेरिया ने लॉ में पीएचडी हासिल की

उदयपुर : पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च विश्वविद्यालय, उदयपुर ने कुलदीप आमेरिया को पीएचडी की उपाधि दी। कुलदीप आमेरिया ने सहायक आचार्य डॉ. शिवानी जैन के निर्देशन में यह शोध पूर्ण किया। उनका यह शोध बाल यौन शोषण पीड़ितों को न्यायिक प्रक्रिया के दौरान मिलने वाले अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 की प्रभावशीलता का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। विशेष रूप से राजस्थान राज्य के संदर्भ में इस अध्ययन में व्यावहारिक चुनौतियों, कानूनी प्रावधानों और सुधार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। कुलदीप की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों और परिजनों ने बधाई दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like