GMCH STORIES

‘वन स्टूडेंट–वन गेम से हो रहा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

( Read 364 Times)

30 Apr 26
Share |
Print This Page

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ विद्यामंदिर प्रांगण में परीक्षा उपरांत ‘ज़ेस्टोपिया’शिविर की सफलता के बाद अब ‘वन स्टूडेंट–वन गेम/हॉबी (एक विद्यार्थी–एक खेल/रुचि) की पहल की गई है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी पसंद का चयन किया है। चयनित गतिविधियों का प्रतिदिन अभ्यास करवाया जा रहा है, जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट, टेबल -टेनिस, बॉक्सिंग, शतरंज, पब्लिक स्पीकिंग, नृत्य, बाँसुरी इत्यादि  विभिन्न विधाएँ शामिल हैं। सभी गतिविधियाँ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में संचालित हो रही हैं।

विद्यालय  की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा शर्मा के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ अध्ययन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन स्थापित करना है। अभिभावकों ने बताया कि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम हुआ है तथा उनमें अनुशासन, टीमवर्क और सहयोग की भावना विकसित हो रही है। विद्यालय परिसर में सकारात्मक वातावरण के बीच विद्यार्थी पढ़ाई में भी अधिक एकाग्रता प्रदर्शित कर रहे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like