GMCH STORIES

कालीचरण से खलनायक तक: मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनीमेशन मिलकर बनाएंगे प्रतिष्ठित फिल्मों पर एनिमेटेड दुनिया

( Read 983 Times)

18 Feb 26
Share |
Print This Page

कालीचरण से खलनायक तक: मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनीमेशन मिलकर बनाएंगे प्रतिष्ठित फिल्मों पर एनिमेटेड दुनिया

मुंबई: प्रख्यात फिल्ममेकर सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित बौद्धिक संपदा (आईपी) पर आधारित एनिमेटेड शो और फीचर फिल्मों के विकास व निर्माण के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।
एनिमेशन क्षेत्र में अपनी रणनीतिक विस्तार योजना के तहत मुक्ता आर्ट्स ने 2025 में एसजीएम एनीमेशन स्टूडियो लॉन्च किया, जो कंपनी का समर्पित एनिमेशन और गेम्स डिवीजन है। यह स्टूडियो एनिमेटेड फिल्में, सीरीज, कॉमिक बुक्स और गेम्स के विकास, निर्माण और सह-निर्माण पर केंद्रित है। साथ ही यह चार दशकों में बने मुक्ता आर्ट्स के समृद्ध आईपी लाइब्रेरी का उपयोग करते हुए नई ओरिजिनल प्रॉपर्टीज भी तैयार करेगा, जो कंपनी की कहानी कहने की विरासत से प्रेरित होंगी।
इस एमओयू के तहत मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन मिलकर मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित फिल्मों से प्रेरित कई एनिमेटेड आईपी विकसित करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से कालीचरण, क़र्ज़, हीरो, कर्मा, राम लखन, खलनायक, सौदागर, इक़बाल सहित कई अन्य फिल्मों के साथ इनके किरदारों पर आधारित स्पिन-ऑफ भी शामिल होंगे।
इस सहयोग पर बात करते हुए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ राजीव चिलाका ने कहा, "एसजीएम स्टूडियो के साथ यह साझेदारी हमें लंबे समय तक चलने वाले एनिमेशन आईपी बनाने के अपने अनुभव को एक प्रतिष्ठित फिल्म कैटलॉग पर लागू करने का अवसर देती है। साथ मिलकर हम ऐसी एनिमेटेड दुनिया बनाना चाहते हैं जो इन महान कहानियों से जुड़ी हो और आज के युवा वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ सके।"
मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के संस्थापक और फिल्ममेकर सुभाष घई ने कहा, "मुक्ता आर्ट्स हमेशा से भावनात्मक रूप से जुड़ी कहानियां बनाने में विश्वास रखता है। एनिमेशन के माध्यम से हम अपनी आईपी को अगली पीढ़ी के लिए एक नए माध्यम में विस्तार दे रहे हैं।"
यह साझेदारी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित विरासत को नई तकनीक और नए फॉर्मेट के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like