GMCH STORIES

भोजपुरी फिल्म छाया की डबिंग शुरू मुंबई में

( Read 531 Times)

10 Mar 26
Share |
Print This Page

भोजपुरी फिल्म छाया की डबिंग शुरू मुंबई में

 

मुंबई,  प्रग्यामैटिक फिल्म प्रा लि द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म छाया की डबिंग शुरू हो गई है। फिल्म के मुख्य अभिनेता पृथ्वी तिवारी ने कुशीनगर उत्तर प्रदेश में हुए शूटिंग के दौरान का एक्शन दृश्य साझा किया है।

पृथ्वी तिवारी ने कहा, "मैं अपनी फिल्म छाया की डबिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।" फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है जो सभी लोगों को पसंद आएगा. 

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता गौरव छाबड़ा ने कहा, "हम अपनी फिल्म छाया को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म दर्शकों को एक नए और अनोखे अनुभव की पेशकश करेगी।"

फिल्म की कहानी संदीप मिश्रा ने लिखी है, जबकि पटकथा संवाद संजय तिवारी, नौशाद ख़ान ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद, रवि राज दिपू ने दिया है, सहनिर्माता एहसास कंजीलाल , क्रिएटिव निर्देशक संदीप मिश्रा , डीओपी कृष्णा पाण्डेय , सहायक निर्देशक संजय तिवारी, विशाल शर्मा , कार्यकारी निर्माता विपिन सिंह, कास्टिंग डायरेक्टर रमेश यादव ,जबकि गीतकार रविराज दिपु, प्रमोद पाण्डेय और संदीप मिश्रा हैं।

फिल्म में पृथ्वी तिवारी, रक्षा गुप्ता, अंशु तिवारी, अनुप अरोड़ा, देव सिंह, रोहित सिंह मटरु, प्रमोद पाण्डेय, अनुपमा यादव, मनोज द्विवेदी, रमेश यादव, रोहित श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, टीएन तिवारी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like