GMCH STORIES

विश्व महिला दिवस पर वरिष्ठतम महिला साहित्यकारों का सम्मान

( Read 1654 Times)

08 Mar 26
Share |
Print This Page

विश्व महिला दिवस पर वरिष्ठतम महिला साहित्यकारों का सम्मान

कोटा/ हाड़ोती की वरिष्ठतम कवयित्री -लेखिका एवं साहित्यकार प्रेमलता जैन, डॉ. क्षमा चतुर्वेदी, डॉ. इंदु रामबाबू एवं डॉ. वीणा अग्रवाल का रविवार को महावीर नगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में माल्यार्पण , उपरना, शॉल ओढ़ा कर सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधीनगर की ओर से महावीर नगर में आयोजित समारोह में संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.शशि जैन ने सभी का स्वागत किया। डॉ. इंदु रामबाबू का उनके घर पर जा कर सम्मान किया गया।
    साहित्यकार विजय जोशी ने सम्मानित होने वाली कवयित्रियों का परिचय देते हुए कहा कि कविता का पथ लोक से आरम्भ होकर लोक की ही यात्रा करता है। आज सम्मानित रचनाकारों ने सतत् रूप से इस पथ पर अपनी भाव संवेदनाओं के लौकिक पक्ष को उजागर करते हुए अपने समय के स्पन्दन को शब्द एवं स्वर देकर सामाजिक सरोकारों से समर्पित किया है। इन सभी का साहित्यिक योगदान दिशाबोधक है। 
    डॉ. नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, रामेश्वर शर्मा रामू भैया, जितेंद्र निर्मोही, अतुल कनक , भगवती प्रसाद गौतम, डॉ. अतुल चतुर्वेदी, डॉ. इंदु बाला शर्मा , श्यामा शर्मा ने विचार व्यक्त कर महिला साहित्यकारों को साहित्य जगत की अमूल्य निधि बताते हुए नई पीढ़ी के रचनाकारों के लिए प्रेरणा श्रोत बताया। संचालन डॉ. वैदेही गौतम ने करते हुए सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संदीप द्विवेदी ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like