GMCH STORIES

सशक्त महिला, सशक्त समाज व सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

( Read 1846 Times)

08 Mar 26
Share |
Print This Page
सशक्त महिला, सशक्त समाज व सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

1`अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय समारोह नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता और एडीजे कुलदीप शर्मा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर जितेंद्र ओझा, संयुक्त निदेशक कृषि सुधीर वर्मा, समाजसेवी चंद्रगुप्तसिंह चौहान, दीपक शर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी बतौर अतिथि मंचासीन रहे।




प्रारंभ में महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना तथा माता यशोदा पुरस्कार के तहत चयनित महिलाओं का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कार्मिकों को भी पुरस्कृत कर उनकी सराहना की गई। अतिथियों तथा संभागी महिलाओं ने हनुमानगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का प्रसारण देखा। संचालन रणजीतसिंह राणावत ने किया।
जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचा कर उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने महिला सशक्तिकरण को केवल एक दिन का विषय नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा समाज के सभी वर्गों को महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर सहित अन्य अतिथियों ने वन स्टॉप केंद्र उदयपुर, राहड़ा फाउंडेशन, अंजलि सुराणा, चंपादेवी मीणा, पुष्पा मेघवाल, संजु सुथार, हरिकान्ता दशोरा तथा रेवंती नागर को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान से नवाजा। इसी प्रकार माता यशोदा पुरस्कार डिंपल पालीवाल कालोड़ा, ललिता वैष्णव चिकलवास, तुलसीदेवी हरियाखेड़ा, सुशीला रेगर रेगर मोहल्ला भीण्डर, लक्ष्मी मीणा पडूणा, पिंकी मेघवाल करगेट, अंबावी मेघवाल करदा, निर्मला बैरागी गोगुन्दा, सुशीला पूर्बिया कुण्डाल, लक्ष्मी जगनाथपुरा, मैना त्रिवेदी रोबिया, शारदादेवी बंजारिया, संगीता लौहार पटेल बस्ती नयागांव, लक्ष्मीदेवी काकरिवाट, सुषमा मीणा कोजावाड़ा, कमलादेवी कलावत, सुमा देवी सुपराखुणा, चीनी देवी आक्यावड़, लक्ष्मीदेवी मीणा लदानी, गायत्री श्रीमाली सवानिया, फरजाना बाना भैमाणा, चंद्रकान्ता सुथार फलासिया, कमलादेवी प्रेमनगर हरिजनबस्ती, उर्मिलादेवी रोशननगर, रीना आमेटा भटेवर व योगिता लौहार वागथल को प्रदान किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक लेखाधिकारी अशोक वैष्णव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कोमल कुमार वया, सुपरवाईजर तरूणा लौहार, परिधि पटेल व सहायक कर्मचारी रतनसिंह राजपूत को श्रेष्ठ कार्मिक के तौर पर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार रेखादेवी लक्षकार पनरवा, दुर्गा जोशी जगत, उषा मेघवाल गोटीपा, तारा जैन बड़गांव, भारती मेघवाल रावलिया कला, राजूदेवी सायरा, मंशादेवी भोमटावाड़ा, ललितादेवी बरोठी भीलान, निरमा मीणा गढ़ावन, पुष्पा वसीटा डबोक, अर्चना मेघवाल नाई, कमलादेवी नयावास तथा मेवादेवी कितावतों का वास को श्रेष्ठ साथिन अवार्ड से नवाजा गया।
कृषि विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहायक निदेशक कृषि मिताली राठौड़, कृषि अधिकारी योगिता राणावत, रितिका हाड़ा, शकुन्तला पालीवाल, उपमा वशिष्ठ, सहायक कृषि अधिकारी कलावती खटीक, भावना डांगी, जयश्री झाला, कृषि पर्यवेक्षक रतन बरण्डा, टीनूलता चारण व कविता चतुर्वेदी को भी पुरस्कृत किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like