GMCH STORIES

सोजतिया ज्वैलर्स ने दिया वंचित वर्ग को भी दीपावली पर्व खुशियंा मनानें का मौका

( Read 906 Times)

23 Oct 25
Share |
Print This Page

500 लोगों को बांटे कपड़े व कंबल

सोजतिया ज्वैलर्स ने दिया वंचित वर्ग को भी दीपावली पर्व खुशियंा मनानें का मौका

उदयपुर। सोजतिया ज्वैलर्स की ओर से आज करीब 500 से अधिक जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल व भोजन के पैकेट वितरित किए गए। दीपावली हर व्यक्ति अपने अनुसार मनाता है ताकि वह इस पर्व की खुशियां खुद मनाते हुए दूसरों के साथ भी उन्हें बांट सकें।
सोजतिया ज्वैलर्स स्वयं तो दीपावली की खुशियां मनाता ही है लेकिन इस बार उसने समाज के ऐसे वंचितों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी, जो वर्षों से इस प्रकार की खुशियों से वंचित थे। डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने शहर के ऐसे अनेक स्थानों का चयन किया जहां वंचित मिल सकते हैं वहां स्वयं जा कर वंचितों को अपने शोरूम पर आमंत्रित किया। शोरूम पर प्रातः 8 बजे 500 से अधिक वंचित पहुंचे तो शोरूम का बाहरी दृश्य देखकर वे दंग रह गये। प्रो. रणजीतसिंह सोजतिया ने कहा कि समाज के इस वंचित वर्ग को भी दीपावली पर्व मनाने का पूरा अधिकार है लेकिन धनाभाव के कारण वे पर्व की खुशियों को नहीं मना सकते हैं। उनकी उसी सोच को खत्म करने के लिए आज यह बीड़ा उठाया। सोजतिया ज्वैलर्स ने ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर वंचित वर्ग को दीपावली की खुशियां मनाने का अवसर प्रदान किया। सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से उनकी दीपावली को और अधिक सार्थक करने व अपार खुशियां देने के लिए वंचितों को सम्मान अपने यहां बिठाया और रीना सोजतिया, डॉ. धु्रव सोजतिया, साक्षी सोजतिया, नेहल सोजतिया के हाथों सभी वंचितों को नये वस्त्र, कम्बल, मिठाई एवं खाने के पैकेट दिये तो आखों में अलग सी चमक दिखायी दी। कुछ वंचितों ने बताया कि जीवन में आज जैसी दीपावली कभी नहीं देखी। दीपावली उन्हें जीवन भर याद रहेगी कि शहर के लोगों ने हमें सम्मान के साथ इतनी सामग्री दी। आयोजन करने के पीछे मुख्य उद्देश्य समाज के इस वंचित वर्ग को भी सम्मान प्रदान करना एवं एकजुट करना है। डॉ. सोजतिया ने बताया कि पुरुषों के लिए पेन्ट-शर्ट एवं महिलाओं के लिये साड़ी प्रदान की गई। हाथीपोल, पहाड़ा सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति कुछ करने के लिए यदि हम सक्षम हैं तो हमें उसके प्रति कुछ भी कार्य करना चाहिये। आज के आयोजन से न केवल वंचित वर्ग को प्रसन्नता हुई वरन हमें भी संतोष मिला कि समाज के इस वर्ग के लिये कुछ कर सकें। प्रति वर्ष दीपावली से पूर्व निर्धन वर्ग के लोगों के घरों में दीपावली की खुशियां लानें का प्रयास किया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि हमें सक्षम है तो समाज के प्रति कुछ भी कार्य करना चाहिए। इस अवसर डॉ. मुकेश श्रीमाली भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सोजतिया ज्वेलर्स द्वारा प्रति वर्ष दीपावली से पूर्व निर्धन वर्ग के लोगों के घरों में दीपावली की खुशियां लाने प्रयास किया जाता रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like