GMCH STORIES

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर की धरती से कांग्रेस पर साधा निशाना

( Read 378 Times)

28 Feb 26
Share |
Print This Page
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर की धरती से कांग्रेस पर साधा निशाना

जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर में कहा कि हाल ही दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ। इसमें दुनिया के अनेक देशों के प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति, बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्ता-धर्ता आए थे। सबने भारत की खुले मन से प्रशंसा की जिससे हम सबका माथा ऊंचा हुआ लेकिन कांग्रेस ने दुनियाभर के मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की। विदेशी मेहमानों के सामने देश को बेइज्जत करने के लिए पूरा ड्रामा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में हार रही है, इसका बदला वो भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस, आइएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) थी जो आज एमएमसी (मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस) हो चुकी है। मुस्लिम लीग ने देश बांट दिया, आज कांग्रेस भी वही कर रही है। माओवादी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और लोकतंत्र से नफरत करते हैं, इसलिए ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर, देश को बदनाम करने के लिए कहीं भी घुस जाती है।

पीएम ने कहा कि देश को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। कांग्रेस ने हमारी सेना के जवानों को हथियारों और वर्दी तक के लिए तरसा कर रखा था। वर्षों तक हमारे सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन से वंचित रखा था। इनके जमाने में विदेशों से होने वाली रक्षा सौदों में बड़े-बड़े घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत की सेना ने हर मोर्चे पर आतंकियों पर, देश के दुश्मनों पर करारा प्रहार किया। हमारी सेना, हर मिशन, हर मोर्चे में विजयी रही। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, वीरता का लोहा मनवाया लेकिन कांग्रेस के नेताओं नेे इसमें भी दुश्मनों के झूठ को ही आगे बढ़ाया। देश के लिए जो भी शुभ है, कांग्रेस उसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी जितने दिन कांग्रेस की सरकार रही, वो भ्रष्टाचार करने और आपसी लड़ाई-झगड़े में ही उलझी रही।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like