उदयपुर। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज जिला उदयपुर एवं राजस्थान प्रदेश संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हाथीपोल स्थित न्यू ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय 'युवा शक्ति सम्मेलन' एवं 'गीतमाला' का लोकार्पण व प्रीमियर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश-विदेश के समाजजनों द्वारा देखा गया।
सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मायछ ने गीतमाला का विमोचन करते हुए कहा कि यह स्वर्णकार समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर साबित होगी। विशिष्ट अतिथि आदित्य बिड़ला ग्रुप (दिल्ली) के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने संजय सुरजनवाल द्वारा तैयार की गई इस संगीत कृति को समाज के लिए एक अनूठी सौगात बताया।
युवाओं को मिला मार्गदर्शन
प्रातः कालीन सत्र में आयोजित युवा शक्ति सम्मेलन में 18 से 40 वर्ष के युवक-युवतियों को सामाजिक संस्कार, आर्थिक समझ, स्वास्थ्य और राजनीतिक जागरूकता जैसे विषयों पर डॉ. अतुलाभ वाजपेई, संगीता सुरजनवाल व अन्य विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान प्रतिभावान युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी उपलब्ध
वरिष्ठ समाजसेवी संजय सुरजनवाल द्वारा लिखित और संगीतबद्ध इस 'गीतमाला' में समाज की परंपराओं पर आधारित 14 गीत, आरती और भजन शामिल हैं। सुरजनवाल ने बताया कि 3 मार्च से यह संग्रह स्पॉटीफाई, यूट्यूब और अमेजन म्यूजिक जैसे वैश्विक प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम में समाज की विशिष्ट सेवाओं के लिए संजय सुरजनवाल का सम्मान भी किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
जिला अध्यक्ष रामलाल कुलथिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सजन लावट, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल बुकण, प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा, प्रदेश संगठन मंत्री कैलाशचंद्र धतुरा, योगेश गढ़वाल, डॉ. प्रकाश सणखत, महेशचंद्र अडानिया, रामपाल सोलीवाल और मेघराज ददोलिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति और युवा उपस्थित थे।