GMCH STORIES

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लिया त्वरित संज्ञान, अजमेर पहुंच कर राहत एवं उपचार के दिए निर्देश

( Read 1207 Times)

20 Apr 26
Share |
Print This Page

जयपुर, 20 अप्रैल। राजस्थान विधानसभाध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सुबह जयपुर से अजमेर के जेएलएन अस्पताल पहुंचकर पुष्कर घाटी बस हादसा में घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।  देवनानी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। 
विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।देवनानी ने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाई।

देवनानी ने अजमेर के पुष्कर घाटी में रविवार को हुए दर्दनाक बस हादसे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अजमेर जिला कलक्टर, अजमेर पुलिस अधीक्षक एवं जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर के प्रिंसिपल से दूरभाष पर चर्चा कर हादसे की स्थिति, घायलों की संख्या, उपचार व्यवस्थाओं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए पुष्कर घाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने, ट्रैफिक नियंत्रण के प्रभावी उपाय लागू करने एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर एक यात्री बस स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। सभी यात्री पौसांगन के पास भडसुरी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like