GMCH STORIES

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक उदयलाल डांगी के स्व. पिताजी को दी श्रद्धांजलि

( Read 714 Times)

30 Apr 26
Share |
Print This Page

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक उदयलाल डांगी के स्व. पिताजी को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचकर विधायक उदयलाल डांगी के पिताजी स्व. मेघराज डांगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा उनके राजकीय निवास पर जाकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, मावली विधायक पुष्कर डांगी, पूर्व उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, प्रमोद सामर, नानालाल वया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इससे पूर्व करीब 12 बजे मुख्यमंत्री डबोक हवाई अड्डे पहुंचे। राज्य सभा सदस्य मदन राठौड़ भी उनके साथ थे। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा ने उनकी अगवानी की। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, भींडर उपखंड अधिकारी रमेश माहेश्वरी, प्रोबेशनरी आईपीएस आशिमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से पाली जिले के रोहट के लिए प्रस्थान किया। वहां विविध आयोजनों में भाग लेकर पुनः उदयपुर लौटे। वल्लभनगर विधायक के निवास पर श्रद्धांजलि सभा में भाग लेकर विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like