GMCH STORIES

बहन से प्रेरित हो,ऑटो चालक का सहपत्निक देहदान संकल्प

( Read 391 Times)

16 May 26
Share |
Print This Page

बहन से प्रेरित हो,ऑटो चालक का सहपत्निक देहदान संकल्प

दो माह पूर्व, महावीर नगर विस्तार योजना निवासी अनीता सर्राफ ने शाइन इंडिया फाउंडेशन के देहदान जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर अपना देहदान संकल्प पत्र भरा था ।

उसके बाद अनीता से जुड़े परिवार के अन्य सदस्यों ने भी देहदान के बारे में जानकारी प्राप्त की । इससे प्रेरित होकर अनीता के भाई भवानी शंकर भावनानी और पत्नी आरती देवी भावनानी ने अपना देहदान का संकल्प पत्र शाइन इंडिया के साथ भरा।

भवानी शंकर ऑटो चालक हैं और आरती घर के आस-पड़ोस के दैनिक कार्य करके,अपना जीवन चला रहे हैं। अपना मनुष्य जन्म सार्थक हो और यह जीवन किसी के काम आ सके, इस उद्देश्य से दोनों ने अपना देहदान संकल्प पत्र बेटी काजोल (अविका) के समक्ष और सहमति से भरा है।  

शाइन इंडिया संस्थापक डॉ संगीता गौड़ ने कहा कि, 3 वर्ष के सघन देहदान जागरूकता अभियान से हाडोती संभाग के 367 लोगों ने अपने देहदान संकल्प पत्र संस्था के साथ भरे हुए हैं । संस्था के माध्यम से अभी तक 50 देवलोकगामियों के देहदान भी,संबंधित मेडिकल कॉलेज में संपन्न हो चुके हैं।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like