GMCH STORIES

ग्राम रथ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गांव-गांव गूंज रही योजनाओं की जानकारी

( Read 590 Times)

30 Apr 26
Share |
Print This Page
ग्राम रथ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गांव-गांव गूंज रही योजनाओं की जानकारी

          जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के उद्देश्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत गुरुवार को पंचायत समिति भणियाणा की ग्राम पंचायत बलाड़, कजोई, फूलासर, स्वामीजी की ढाणी एवं भीखोडाई जूनी में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

        ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हें इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। रथ के गांवों में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया, जिससे अभियान के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत मिला।

      इस दौरान ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया। यह जन-भागीदारी आधारित पहल है, जिसका उद्देश्य गांवों एवं शहरी वार्डों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

       ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like