GMCH STORIES

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

( Read 303 Times)

04 May 26
Share |
Print This Page

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

विभागीय गतिविधियों की विस्तार से की समीक्षा, लक्ष्यों को समय पर करे अर्जित- जिला कलक्टर

शहरी क्षेत्र में पेयजल आर्पूिर्त को सुचारू बनायें, जलदाय विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने के दिये निर्देश, लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करायें।

       जैसलमेर,। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्यों, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, ई-फाइलिंग, अंतर्विभागीय मुद्दों, ई-श्रम योजना, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पी.एम सूर्यघर योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि योजना सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से प्रगति की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों की बेहतरीन ढंग से समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मरीजों को बेहतर मिले चिकित्सा सुविधा

    जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालयो मे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दे एवं निःशुल्क दवा एवं जांच का भी मरीजो को पूरा लाभ मिले यह सुनिश्चित करे। उन्होनें सभी दवा केन्द्रों पर निर्धारित नॉर्मस के अनुसार दवाई की उपलब्धता हो इस बात पर पूरा फोकस रखें। उन्होंनें जननी सुरक्षा योजना एवं लाडो योजना में समय पर भुगतान करवाने के निर्देश दिये। उन्होंनें गर्मी जनित बीमारियों के उपचार के सभी चिकित्सा केन्द्रों पर प्रबन्ध रखने के निर्देश दिये।

    जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक सुचारू बनायें, समय पर दे लोगों को पीने का पानी

जिला कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की चर्चा करते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये  िकवे इस भीष्ण गर्मी में लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करायें इसके लिए जलदाय विभाग के अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर अलर्ट मोड में कार्य करे। उन्होंनें जैसलमेर शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति को सुदृढ करने के साथ ही जिन बस्तियों में पानी की समस्या रहती है वहां टेंकरों से भी जलापूर्ति कर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । उन्होंनें यह भी निर्देश दिये कि मोहनगढ से शहर के लिए प्रतिदिन जितना पानी आना चाहिए उसकी प्रभावी मॉनीटरिग करे एवं साथ ही जहां भी लीकेज हो वहां तत्काल दुरस्त कराने की व्यवस्था करे। उन्होंनंें जलदाय एवं विद्यत विभाग के अधिकारियों को समन्यवय रखते हुए मानवीय सेवा के रूप में कार्य करने पर जोर दिया।

    विभिन्न योजनाओं पर बिन्दुवार की गई चर्चा

      बैठक में विद्युत विभाग के लम्बित कनेक्शनों व ट्रांसफोर्मर सिफ्टिंग, लाडो प्रौत्साहन योजना, आंगनवाड़ी एवं स्कूलों के विद्युत एवं पेयजल कनेक्शनों, भूमि आवंटन संबंधी लम्बित प्रकरणों, स्कूलों की चाहर दीवारी व पट्टा, चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं, छात्रवृति, पालनहार योजना, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लम्बित प्रकरणों, सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं सभी सम्बधिंत विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समय पर कार्य सम्पादित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री पशुमंगला योजना में 30 जून तक पशु स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के निर्देश दिये।

         समय पर करे कार्य पूर्ण    

         जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजानओ के बकाया उपयोगिता प्रमाण-पत्र की समीक्षा की एवं संबधित लाइन डिपार्टमेंन्ट को निर्देश दिये  िकवे  पूर्णः कार्यो का उपयोगिता प्रमाण-पत्र शीघ्र ही जिला परिषद में प्रेषित करवा दे। उन्होनें मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम की समीक्षा की एवं स्वीकृत कार्यो को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंनें अटल ज्ञान केन्द्र के जो कार्य प्रगतिरत है उन्हें भी समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये ।

       पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण करे  

       जिला कलेक्टर  ने सम्पर्क पोर्टल मे दर्ज प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे  पोर्टल मे  दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा मे निस्तारण करावें एवं साथ ही संतुष्टि प्रतिशत को बढाने पर भी जोर दिया। उन्होनंें ई-फाइल की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे ई-फाइल का डिस्पोजल कम से कम समय में करावें।

       ये रहे उपस्थित

      बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like