GMCH STORIES

डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट डॉ पूनम ने एलन कोचिंग संस्थान लैडमार्क सिटी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से  किया संवाद

( Read 529 Times)

19 Feb 26
Share |
Print This Page
डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट डॉ पूनम ने एलन कोचिंग संस्थान लैडमार्क सिटी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से  किया संवाद

कोटा।आगामी परीक्षाओं को देखते हुए  पुलिस डीएसपी डॉ पूनम ने  एलन कोचिंग संस्थान लैडमार्क सिटी में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर छात्रो को परीक्षा के समय ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। जिससे वह अपना मानसिक स्वास्थय बरकरार रखध्यनजर कोचिंग छात्रों से किया सीधा संवाद।

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर व तनाव कम करने के उपाय बताये ।

कोटा सिटी पुलिस एसपी तेजस्वनी गौतम आईपीएस ने बताया कि कुन्हाडी क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राऐं जो देश के विभिन्न प्रांतो से आकर कोटा शहर में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है जिनकी हॉस्टल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, कोचिंग एरिया के सम्बन्ध में आने वाली सभी समस्याओं के निराकरण एंव युक्तियुक्त समाधान तथा परीक्षाओं को देखते हुये मानसिक स्वास्थय बेहतर करने व तनाव कम करने हेतु आज   एलन परिसर लैडमार्क सिटी में सीधा संवाद किया गया । 
 छात्रों की समस्याओं का त्वरित एंव उचित समाधान किया गया। हाल ही में आयोजित परीक्षा एंव आगामी दिवस में आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के लिये विशेष टिप्स दिये गये । विशेषकर छात्राओं के लिये राजकॉप सिटीजन तथा KSOS एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिये बताया गया। जिसमें पुलिस का रेस्पोन्स भी पीडित छात्रा को शीघ्र मिलेगा इस प्रकार का संवाद कोटा शहर पुलिस एंव प्रशासन द्वारा नियमित रुप से छात्रो से किया जावेगा ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like