GMCH STORIES

कलेक्ट्री साइकिल स्टैंड के ठेके दार की गुंडागर्दी

( Read 255 Times)

26 Feb 26
Share |
Print This Page
कलेक्ट्री साइकिल स्टैंड के ठेके दार की गुंडागर्दी

कोटा। कोटा शहर के कलेक्ट्री में  साइकिल स्टैंड के ठेके दार की गुंडागर्दी,ठेका क्लेरिटी परिसर का मिला है लेकिन रूपया कमाने का लालच ऐसा की कलेक्ट्री के बाहर सड़क की पार्किंग से वाहन उठाकर 50 रुपए वसूल जा रहा है। कलेक्ट्री में हाल ही हुआ नया साइकिल स्टैंड के ठेका पर अभी से मनमानी और दादागिरी शुरू हो गई है। कलेक्ट्री साइकिल स्टैंड का ठेका नियमों और शर्तों पर दिया जाता है। नियमों में साइकिल स्टैंड कलेक्टी परिसर और वर्किंग के दिन का होता है। ठेके की नियमों और शर्तों के मुताबिक ही वाहन का किराया वसूला जाएगा। लेकिन नए साइकिल स्टैंड संचालक ने कलेक्ट्री परिसर से ज्यादा ध्यान कलेक्ट्री के बाहर पार्किंग में खड़े वाहनों को उठवाकर 50 रूपये वसूलने पर ज्यादा फोकस बना लिया है जो कि नियमों के तहत अवैध है। सड़क पर पार्किंग में वाहन खड़ा करके जाने वाला व्यक्ति जब वापस आता है तो उसे जब अपना वाहन वहां  नहीं मिलता तो वह सदमे में आ जाता है और परेशान होकर अपने वाहन को तलाशता फिरता है उसके बाद उसे₹50 अदा करके अपना वाहन छोड़ना पड़ता है।आश्चर्य तो इस बात का है कि यह सारा खेल कलेक्ट्री पुलिस चौकी के सामने हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जो कलेक्ट्री के बाहर से वाहन उठा का ला रहे है उनका न तो कोई पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं है। साइकिल स्टैंड संचालक और उसके पास काम करने वाले व्यक्तियों का पुलिस वेरिफिकेशन भी होना चाहिए जिससे कोई अपराध घटित ना हो। बताया जाता है कोई इनका विरोध करें तो उसे मारने और पीटने की धमकी देते हैं। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम और जिला कलेक्टर को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन करना चाहिए।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like