GMCH STORIES

होली दहन पर दो मार्च को यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी 

( Read 282 Times)

01 Mar 26
Share |
Print This Page

कोटा। ट्रैफिक पुलिस डीएसपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन के त्यौहार पर हर वर्ष की भाति नयापुरा क्षेत्र में आदर्श होली उत्सव के कार्यक्रमों में झांकिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नयापुरा थाना के पास आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अत्यधिक आमजन एवं दर्शनार्थियों के आने की सम्भावनाओं को देखते हुये यातायात व्यवस्था में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया हैः- सायंकाल कार्यक्रम प्रारम्भ होने से होली दहन तक उम्मेद पार्क सर्किल, रेणी फाटक, सांघी धर्मशाला से नयापुरा थाने की तरफ समस्त प्रकार के वाहनो का प्रवेश बन्द रहेगा। झांकिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आने वाले दर्शक अपने वाहनो को सांघी धर्मशाला के सामने पार्क कर सकेगें।
 रेलवे स्टेशन, अदालत चौराहा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुरा, गुमानपुरा की तरफ जाना है, वे वाहन चालक सांघी धर्मशाला से सूचना केन्द्र, अण्टाघर चौराहा, जे. डी. बी. कॉलेज के सामने होकर जायेंगे।
 रामपुरा, गुमानपुरा की तरफ से आकर अदालत चौराहा, सिविल लाईन्स, रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन अग्रसेन सर्किल से जे. डी. बी. कॉलेज के सामने अण्टाघर चौराहा होकर जायेंगे। बोरखेडा, एस. पी. ऑफिस की तरफ से आकर नयापुरा, बून्दी की तरफ जाने वाले हल्के एवं यात्री वाहन अण्टाघर चौराहा, जे. डी. बी. कॉलेज, स्टेडियम गेट से होते हुये सी. बी. गार्डन के सामने से अग्रसेन सर्किल होकर नयापुरा बून्दी रोड़ की तरफ जायेंगे एवं बून्दी रोड़, चम्बल पुलिया की तरफ से आकर बोरखेडा, बॉरा की तरफ जाने वाले हल्के एवं यात्री वाहन अग्रसेन सर्किल, सी. बी. गार्डन, जे. डी. बी. कॉलेज के सामने से शहीद स्मारक स्लिप लेन होते हुये ग्लोब सर्किल से अण्टाघर चौराहा अन्डर पास होते हुये बारां रोड की तरफ जायेंगे।
बून्दी, बॉरा एवं कैथून की तरफ से आने वाले भारी वाहन सायंकाल कार्यक्रम प्रारम्भ होने से समापन तक कोटा शहर में प्रवेश बन्द रहेगा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like