GMCH STORIES

नेहा प्रधान और अंजू शर्मा  सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित

( Read 549 Times)

02 Mar 26
Share |
Print This Page

नेहा प्रधान और अंजू शर्मा  सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित

कोटा। समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोटा की अंजू शर्मा और शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सहायक आचार्य डॉ नेहा प्रधान को सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड के साथ झालरापाटन में सामर्थ्य राजस्थान गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान झालावाड़ की प्रसिद्ध संस्था सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा एक होटल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में

झालावाड़ महाराज राणा चंद्रजीत सिंह, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया, हरिशंकर शर्मा, पुखराज जैन डॉ. राम चंद्रावल द्वारा प्रदान किए गए।

    अंजू शर्मा को न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसायटी कोटा की अध्यक्ष के रूप में विगत 26 वर्षों से लगातार हाड़ौती क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक एवं महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को त्योहारों पर सहयोग, महिला जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तथा विभिन्न सामाजिक अभियानों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। नेहा प्रधान को हाड़ौती के क्षेत्र में साहित्यिक लेखन कार्य कर इतिहास पटल पर लाने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।

    संस्था के संस्थापक डॉ. राम जी चंद्रवाल ने बताया कि समारोह में देशभर से चयनित 45 प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव सम्मान तथा 25 प्रतिभाओं को सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह संस्था दिव्यांगों के लिए कार्य करती है लेकिन इस वर्ष से राजस्थान के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने का कार्य आरम्भ किया गया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like