GMCH STORIES

चलती ट्रेन में बच्चे को सांस लेने में तकलीफ-रेलवे चिकित्सा टीम ने नेबुलाइजर देकर दी राहत’

( Read 560 Times)

21 Apr 26
Share |
Print This Page

चलती ट्रेन में बच्चे को सांस लेने में तकलीफ-रेलवे चिकित्सा टीम ने नेबुलाइजर देकर दी राहत’

कोटा। बीते दिन साईनगर शिर्डी-बीकानेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 04716) में उज्जैन से जयपुर की यात्रा कर रहे 4 वर्षीय बालक धर्मवीर सिंह, पुत्र श्री मूलसिंह को सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने पर कोटा मंडल की रेलवे चिकित्सा टीम ने सवाई माधोपुर स्टेशन पर तत्काल पहुँचकर नेबुलाइजर उपचार के माध्यम से राहत प्रदान की।
          वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि सायं लगभग 19.25 बजे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) एवं ड्यूटी कैजुअल्टी चिकित्सक डॉ. कमल सुमन द्वारा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, सवाई माधोपुर, डॉ. राम राज मीना को फोन पर सूचित किया गया कि साईनगर शिर्डी-बीकानेर एक्सप्रेस के एस-5 कोच की सीट संख्या 29 पर यात्रा कर रहे बालक धर्मवीर सिंह को श्वास लेने में कठिनाई हो रही है।
गाड़ी के लगभग 19.00 बजे सवाई माधोपुर स्टेशन पर पहुँचने पर डॉ. राम राज मीना के नेतृत्व में रेलवे चिकित्सा दल तत्काल स्टेशन पर उपस्थित हुआ। बालक की स्थिति की जाँच उपरांत परिजनों को ट्रेन से उतारने की सलाह दी गई, किंतु परिवार ने यात्रा जारी रखने की इच्छा व्यक्त की। तब चिकित्सा टीम ने प्लेटफॉर्म पर ही नेबुलाइजर उपचार करने का निर्णय लिया। कोच में विद्युत आपूर्ति अनुकूल न होने के कारण बालक को प्लेटफॉर्म पर लाकर नेबुलाइजर उपचार दिया गया। लगभग 5 मिनट के उपचार के उपरांत बालक की स्थिति में सुधार आया और उसे पूर्ण राहत मिली।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में तत्काल ट्रेन स्टाफ अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें। कोटा मंडल की चिकित्सा टीम हर परिस्थिति में यात्रियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like