GMCH STORIES

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अमरीकी राजदूत का किया भव्य स्वागत

( Read 1038 Times)

19 Apr 26
Share |
Print This Page
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अमरीकी राजदूत का किया भव्य स्वागत

उदयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सिटी पैलेस पहुंचकर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से औपचारिक भेंट की। डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ की ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा के अनुरूप राजदूत गोर का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया।

सिटी पेलेस भ्रमण पर आए अमरीकी राजदूत गोर ने मेवाड़ की विरासत और संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि उदयपुर वर्तमान में पर्यटकों का सबसे खास और पंसदीदा स्थलों में से एक बताया और कहा कि ‘‘इस अद्भुत महल का भ्रमण करना वास्तव में अत्यंत सुखद अनुभव रहा। आपने यहां अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। आपको इस उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए। यह संस्कृति और इतिहास से ओत-प्रोत एक अद्भुत गाथा है।’’

यह मुलाकात विरासत, सांस्कृतिक संरक्षण और साझा मूल्यों के माध्यम से वैश्विक संबंधों को सुदृढ़ करने पर केंद्रित एक सार्थक संवाद रही। उदयपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में सम्पन्न यह संवाद इस बात को रेखांकित करता है कि इतिहास के संरक्षण के साथ.साथ संस्कृतियों को जोड़ने वाला संवाद कितना महत्वपूर्ण है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like