GMCH STORIES

प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार: 15 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा, 10 दुपहिया समेत कई वाहन बरामद

( Read 497 Times)

27 Apr 26
Share |
Print This Page

प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार: 15 वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा, 10 दुपहिया समेत कई वाहन बरामद

के डी अब्बासी 

कोटा। जिला पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 10 दुपहिया, 3 तिपहिया और 2 चौपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चोरी के सभी वाहन बरामद कर संबंधित थानों को सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि थाना आरकेपुरम क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। 20 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले में फरियादी रामकरण गुर्जर की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में  प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना आर.के.पुरम की टीम ने जांच करते हुए 24 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर एलजा बिल्डिंग के पास से आरोपी गोलू उर्फ रफ्तार एयरवाल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने कुल 15 वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया, जहां पूछताछ के दौरान चोरी के वाहन बरामद किए गए।

चोरी का तरीका

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय सुनसान मकानों के बाहर खड़े वाहन और दिन में भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल एवं टेम्पो के लॉक तोड़कर चोरी करता था। चोरी किए गए वाहनों को मुकुंदरा के जंगल क्षेत्र में छिपा दिया जाता था। बाद में वाहनों के पार्ट्स निकालकर बाजार में बेच दिए जाते थे।

बरामद वाहन

पुलिस ने आरोपी से कई मोटरसाइकिलें, तिपहिया वाहन और चौपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें विभिन्न नंबरों की स्प्लेंडर, डिलक्स और अन्य बाइक शामिल हैं। एक बोलेरो कार और एक स्विफ्ट कार भी चोरी की गई थी, जिनमें से एक वाहन अन्य थाने में बरामद हुआ जबकि दूसरा पहले ही वाहन स्वामी को सुपुर्द किया जा चुका है।

पुलिस टीम की भूमिका

कार्रवाई में थाना आरकेपुरम की विशेष टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में हैड कांस्टेबल लादूलाल, बंशीधर चौधरी, वेदप्रकाश, धर्मराज और हीरालाल शामिल रहे।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा बरामद वाहनों को संबंधित थानों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like