GMCH STORIES

आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को भेंट किए ऑक्सीजन सिलेंडर, जन्मदिन पर की सेवा पहल

( Read 501 Times)

04 May 26
Share |
Print This Page
आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को भेंट किए ऑक्सीजन सिलेंडर, जन्मदिन पर की सेवा पहल

कोटा। समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को दो ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए। यह कार्यक्रम नगर निगम कोटा के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सामर ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर आपातकालीन सेवाओं में उपयोगी होंगे। इस दौरान संस्था द्वारा मरीजों व तीमारदारों को छाछ के पैकेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अनिकेत जैन, भानु प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like